Connect with us

गाजीपुर

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर में रिपोर्ट कार्ड वितरण, टॉपर्स को मिली स्कॉलरशिप

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर) जयदेश। तहसील क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर में रविवार को एस.एस. देव पब्लिक स्कूल में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की सक्रिय उपस्थिति देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। विद्यालय प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कक्षा 5वीं, 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं के टॉपर्स को विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्कॉलरशिप के रूप में चेक प्रदान किए गए।

विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही, सत्र 2025-26 के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा एवं प्राचार्य सुनीता कुशवाहा ने कहा कि “मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”

इस अवसर पर विद्यालय के शैक्षणिक प्रमुख डॉ. देवेंद्र वर्मा, शैक्षणिक समन्वयक शगुफ्ता रहमान, शिक्षक छोटे लाल, शशिबाला देवी, रूपा गुप्ता, गुलशन रहमान, सिद्धार्थ शंकर यादव, शानू, धर्मेंद्र यादव सहित विद्यालय के छात्र एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन अभिभावकों के धन्यवाद ज्ञापन एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page