शिक्षा
SURYA एकेडमी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
पुरस्कार पाकर खिले मेधावियों के चेहरे, अभिभावकों ने SURYA एकेडमी के प्रबंध तंत्र की जमकर करी सराहना
संतकबीरनगर।मंगलवार को जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल के परिसर में छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया। इस दौरान मेधावियों पर एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी व निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने साइकिलो, घड़ियों और मेडल्स की करी बौछार करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया। इस दौरान पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे तो वहीं अभिभावकों ने सूर्या प्रबंधन तंत्र की जमकर सराहना की।


बता दें कि, सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान रैंकर छात्र छात्राओं को एकेडमी प्रबंध तंत्र ने विभिन्न पुरस्कार देते हुए उनकी हौसला अफजाई की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने निदेशिका सविता चतुर्वेदी एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने मां सरस्वती और पूर्वांचल के मालवीय स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।


इस दौरान पुरस्कार पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को उच्च क्वालिटी की शिक्षा देना हमारा एकमात्र उद्देश्य है उन्होंने कहा आज के इस प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्र-छात्राओं को शैक्षिक फील्ड में तैयार करने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं और छात्रों की हौसला अफजाई के लिए भी सूर्या प्रबंध तंत्र ने आज मेधावी छात्र-छात्राओं पर विभिन्न प्रकार के पुरस्कार वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रबंध निदेशिका सवित चतुर्वेदी ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। इस दौरान कक्षा नर्सरी से 8वीं तक तथा 9वी और 11वी क्लास तक के रैंकर्स छात्र छात्राओं में साइकिलें, दीवाल घड़ियां और मेडल्स वितरित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की गयी।
इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, चिंतामणि, सचिन सिंह सहित तमाम टीचर्स और पैरेंट्स मौजूद रहे।
