Connect with us

गाजीपुर

बच्चों से ईंट ढुलवाने का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर) जयदेश। जिले के सैदपुर क्षेत्र के बिझवल स्थित परिषदीय विद्यालय में बच्चों से ईंट ढुलवाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दो सहायक शिक्षकों और एक शिक्षामित्र के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की गई है।

वायरल वीडियो में गत सुबह आधा दर्जन स्कूली बच्चे और बच्चियां विद्यालय परिसर के बाहर रखी ईंटों को ढोते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में बीईओ सैदपुर उदयचंद राय ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए उपासना रानी वर्मा ने प्रधानाध्यापक के निलंबन का आदेश जारी किया। वहीं सहायक शिक्षक विवेक कुमार, प्रिया देवी तथा शिक्षामित्र राजपत के खिलाफ भी प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की गई है।

Loading...

घटना की जांच की जिम्मेदारी बिरनो के बीईओ मिनहाज आलम को सौंपी गई है। शिक्षा विभाग ने इस कृत्य को बाल श्रम अधिनियम का उल्लंघन और छात्रों से संबंधित निर्देशों की अवहेलना माना है।

यह मामला बच्चों के अधिकारों और विद्यालयों में उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो और बच्चों को सुरक्षित व उचित शैक्षिक वातावरण मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page