वाराणसी
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इंकार करने वाले आरोपी को चेतगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 17 मार्च 2026 को थाना चेतगंज में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने का आरोप लगाया गया। इस आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 18 मार्च 2026 को गंगा टाकीज के सामने मैदान में देशी शराब के ठेके के पास से आरोपी माध्यम यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चेतगंज थाना क्षेत्र के जगतगंज स्थित विवेकानंद नगर कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना चेतगंज की पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
