Connect with us

वाराणसी

छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली रैली

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां गांव स्थित बसमत्ती देवी संकठा प्रसाद महिला पीजी कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर खोचवां, रुपापुर, डंगहरिया, लालपुर चट्टी, भोजपुर, मिर्जामुराद कस्बा व बंगला चट्टी समेत विभिन्न गांवों के मार्गों से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में आकर समाप्त हुई।

इस दौरान छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “साधानी हटी,दुर्घटना घटी”,जीवन बचाएं, सीट बेल्ट का करें प्रयोग, नशे में वाहन न चलाएं जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान छात्राओं ने राहगीरों व वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवा वर्ग समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य राजीव कुमार गौतम ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विकास राय, डॉ. शालिनी राय, डॉ.बबीता शुक्ला, डॉ, काजल सिंह, डॉ, कुलदीप कुमार, डॉ कृष्ण कुमार, शशांक श्रीवास्तव, मनोज राय, डॉ, शक्ति सिंह समेत कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page