Connect with us

गाजीपुर

त्रिषा को इंटरनेशनल इंग्लिश प्रतियोगिता में 19वां स्थान, नेशनल के लिए क्वालिफाई

Published

on

Loading...
Loading...

दादा के मार्गदर्शन और मेहनत से त्रिषा ने हासिल की बड़ी सफलता

जखनिया (गाजीपुर) जयदेश। क्षेत्र के सदरजहापुर गांव निवासी समाजसेवी मुसाफिर यादव की पोती कुमारी त्रिषा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश इंटरनेशनल प्रतियोगिता में 19वां स्थान प्राप्त किया है। त्रिषा वाराणसी स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा हैं। इस उपलब्धि के साथ ही उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है।

छात्रा की इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने त्रिषा की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

छात्रा की माता पूनम यादव और पिता संजय यादव ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनकी बेटी के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। माता पूनम यादव ने बताया कि बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने में दादा मुसाफिर यादव का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा, जिसके चलते बच्ची की पढ़ाई वाराणसी के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, सोना तालाब में कराई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा विज इंटरनेशनल स्केल बीईई द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें त्रिषा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 19वां स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुईं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page