Connect with us

गाजीपुर

इशोपुर में छापेमारी: 80 अवैध कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर बरामद, मचा हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर/खानपुर (गाजीपुर) जयदेश। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे किनारे स्थित इशोपुर गांव में मंगलवार को प्रशासन और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए 80 कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर बरामद किए। यह सिलिंडर रिहायशी मकानों और पशुशाला में छिपाकर रखे गए थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि देशभर में चल रही एलपीजी किल्लत के बीच जमाखोर मुनाफाखोरी के लिए गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी अनंत सिंह और आपूर्ति निरीक्षक श्याम मोहन सिंह के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई।

कार्रवाई के दौरान एक घर से 43 कमर्शियल सिलिंडर बरामद हुए, जिनमें 2 भरे और 41 खाली थे। वहीं, हाईवे के दूसरी ओर स्थित एक पशुशाला से 27 सिलिंडर मिले, जिनमें 21 भरे और 6 खाली थे। बरामद सिलिंडर एचपी और इंडेन कंपनियों के बताए जा रहे हैं।इस मामले में इशोपुर निवासी अरविंद यादव पुत्र लोकनाथ यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अलावा अभिलाष राम पुत्र सुख्खू के घर से भी सिलिंडर बरामद किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि बिना सुरक्षा मानकों के रिहायशी इलाकों में इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलिंडर रखना बेहद खतरनाक है।इसी दौरान कुसही गांव में भी एक परिवार के पास सात घरेलू सिलिंडर पाए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए खानपुर थाने में तहरीर दे दी गई है। छापेमारी टीम में गोविंद सिंह, विनोद यादव और शरद दुबे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page