Connect with us

वाराणसी

वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन का पारिवारिक होली मिलन समारोह, रंगोत्सव में झूमे हजारों लोग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी टेंट व्यवसायिक एसोसिएशन द्वारा कादंबनी बैंक्वेट एंड लॉन में पारिवारिक होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” का आयोजन बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का स्वागत चंदन का टीका लगाकर, माल्यार्पण और अंगवस्त्रम देकर किया गया। पूरे समारोह के दौरान फूलों की होली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। पटना से आए म्यूजिकल ग्रुप ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया, वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने होली के गीतों और संगीत का भरपूर आनंद लिया।

समारोह के दौरान संगठन के सहयोगियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया और दर्जनों लोगों के लिए लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ गया। उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया और एक दूसरे को गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एसोसिएशन का पारिवारिक होली मिलन समारोह प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें सभी सदस्यों और उनके परिवारों ने मिलकर फूलों की होली खेली और खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य ने निभाई, जबकि संचालन महामंत्री मनोज कुमार अच्छु ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम के संयोजक विष्णु प्रसाद और सुरेश बंटी रहे। समारोह में महेंद्र जायसवाल, डॉ. मधुर जायसवाल, अशो जायसवाल, डॉ. रतन लाल गुप्ता, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, विश्वरंजन भट्टाचार्य, हाजी अफजल, मनोज केसरी, संजीव लाल मौर्य, रोहित पाठक, दीपक केसरी, जामवंत सिंह, प्रदीप प्रजापति, महेंद्र सिंह, धर्मदास कुकरेजा, चंदन गुप्ता, रविंद्र कुमार, संजय केसरी, नवीन केसरी, संजय कनौजिया, मोहम्मद असलम, मोहन प्रसाद गुप्ता, संतोष गुप्ता, रामदुलार गौतम, अविनाश पटेल, धर्मेंद्र सिंह, विनय शर्मा, सचिन पटेल, राजीव कुमार, विवेक अग्रहरी, राजीव सिंह समेत लगभग 1200 से अधिक लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page