गाजीपुर
गहमर थाना क्षेत्र से किशोर अंकुश गुप्ता लापता
गहमर (गाजीपुर) जयदेश। जनपद के गहमर थाना क्षेत्र से 14-15 वर्षीय किशोर अंकुश गुप्ता के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अंकुश गुप्ता, पिता राम अवतार गुप्ता, निवासी ग्राम व पोस्ट भतोरा, थाना गहमर, जिला गाजीपुर दिनांक 07 जनवरी 2026 को बिना बताए घर से निकल गया और तब से उसका पता नहीं चल पाया है।
परिजनों के अनुसार लापता किशोर की लंबाई 5 फीट से अधिक है और रंग गेहुआं है। घर से निकलते समय वह जैकेट, कत्थई पैंट और कत्थई चप्पल पहने हुआ था।

मामले की सूचना मिलने के बाद उसकी तलाश की जा रही है। किसी को भी अंकुश गुप्ता के बारे में जानकारी मिले तो पुलिस अधिकारियों या दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना देने की अपील की गई है।
संपर्क के लिए पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर 9454400275, क्षेत्राधिकारी जमानियां के मोबाइल नंबर 9454401627, थाना अध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9454403449 तथा घर के नंबर 8340570882 और 9835155270 पर संपर्क किया जा सकता है।
