Connect with us

वाराणसी

गंगा में डूबने से गोरखपुर के दो बालकों की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी घाट पर गोरखपुर से आए दो बालक गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूब गए। मृतकों की पहचान आयुष उर्फ भोले (12 वर्ष) और निखिल गुप्ता (18 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आयुष उर्फ भोले पुत्र ग्राम खरकूटा, पोस्ट डुमरैला, थाना झगहां, जिला गोरखपुर का निवासी था, जबकि निखिल गुप्ता पुत्र पिंटू गुप्ता ग्राम पाण्डेयपार, पोस्ट कौड़ीराम, थाना कौड़ीराम, जिला गोरखपुर के रहने वाले बताए गए हैं।

Loading...

घटना की सूचना मिलते ही अस्सी चौकी प्रभारी, एनडीआरएफ की टीम और जल पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक गंगा नदी में डूबे दोनों बालकों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बालक गंगा में स्नान करने आए थे और अचानक गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हो गया।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने गंगा में स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि गंगा में स्नान धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोगों को गहरे पानी में जाने से बचना चाहिए। कई बार पानी की गहराई का सही अनुमान न लग पाने के कारण इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और बच्चों को अकेले नदी में स्नान करने न दें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page