Connect with us

वायरल

जमीन कब्जे को लेकर विवाद, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। मेहदावल तहसील क्षेत्र के ग्राम अतरी नानकार में जमीन कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी दयाशंकर पाण्डेय ने एक दबंग व्यक्ति पर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार गाटा संख्या 370 की जमीन में आरोपी द्वारा बैनामे से अधिक हिस्से पर कब्जा कर निर्माण करा लिया गया है। दयाशंकर पाण्डेय का कहना है कि उनकी बची हुई जमीन की तरफ आरोपी ने अपने मकान की नाली भी निकाल दी है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर कूड़ा भी फेंका जा रहा है।

Loading...

पीड़ित का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दबंग व्यक्ति ने मारपीट की धमकी दी। दयाशंकर पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने इस मामले की मौखिक शिकायत स्थानीय थाने में की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।कार्रवाई न होने से निराश पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रशासन से अवैध कब्जा हटवाने, मकान की नाली बंद कराने और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही खुद को गरीब बताते हुए सुरक्षा की भी अपील की है।

गांव में जमीन विवाद को लेकर हलचल बढ़ गई है और ग्रामीणों के बीच इस मामले की चर्चा हो रही है। पीड़ित ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page