Connect with us

वाराणसी

छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, वीडियो वायरल की धमकी; कोचिंग संचालक पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक पर छात्रा से छेड़छाड़ करने, मारपीट करने तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह दौलतपुर पहड़िया निवासी अमित कुमार के यहां कोचिंग पढ़ने जाती थी। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान ही कोचिंग संचालक उसके साथ अशोभनीय हरकतें करने लगा। विरोध करने पर वह जबरदस्ती करता और कई बार उसके साथ मारपीट भी करता था।

Loading...

पीड़िता का कहना है कि इसी दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page