Connect with us

गाजीपुर

गरीबों की सेवा करना पुनीत कर्तव्य : शिव प्रताप सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। कासिमाबाद ब्लॉक के सिदउत ग्राम पंचायत में समाजसेवी विंध्याचल सिंह द्वारा आयोजित साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, क्षेत्र के जरूरतमंद और गरीब महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की सहायता करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गरीब एवं जरूरतमंद महिलाएं शामिल हुईं।

इस अवसर पर शिव प्रताप सिंह ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकते हैं।

आयोजकों ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य किए जाते हैं, जिससे गरीब और असहाय लोगों को सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि साड़ी वितरण कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं की मदद करना और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। महिलाओं ने आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह की मदद उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

अंत में आयोजक विंध्याचल सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर धनंजय चौबे, नीतीश उपाध्याय, आलोक पांडे, शुभाशु मिश्र, शुभम सिंह, मनोज सिंह, चंद्रभान सिंह, धनंजय ओझा, मयंक राय, मोती चौहान, स्वदेश सिंह, अच्छेलाल पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र नाथ राय ने किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page