Connect with us

वाराणसी

धार्मिक पहचान छिपाकर युवती से बढ़ाईं नजदीकियां, खुलासा होने पर मारपीट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के नदेसर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक बिरयानी विक्रेता ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर एक युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में मारपीट की। पीड़िता, जो एक ट्रैवल्स एजेंसी में कार्यरत है, उसने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पहचान ‘शान सिंह’ नामक व्यक्ति से हुई थी, जिससे वह अक्सर बिरयानी मंगवाती थी।

युवती ने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। लेकिन जब उसे पता चला कि ‘शान सिंह’ का असली नाम सऊद है और उसने हिंदू नाम रखकर कई अन्य महिलाओं से भी दोस्ती कर रखी है, तो उसने उससे दूरी बना ली। युवती का आरोप है कि इसके बाद सऊद ने उसके खिलाफ दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया।

एक दिन, जब युवती अपने परिचित कुणाल के साथ सऊद की दुकान पर गई, तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद युवती ने उसे फोन पर चेतावनी दी कि वह ऐसा न करे। आरोप है कि उसी रात, लगभग 12 से 1 बजे के बीच, सऊद अपने 5-6 साथियों के साथ युवती के घर पहुंच गया और वहां युवती और उसके दोस्त कुणाल के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में दोनों को गंभीर चोट आई हैं।

कैंट पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा की है और पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस घटना ने यह भी स्पष्ट किया है कि समाज में ऐसे मामलों की गंभीरता को समझने की आवश्यकता है, जहां व्यक्तिगत पहचान और विश्वास का दुरुपयोग किया जाता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page