गाजीपुर
बरूईन में लगा जन चौपाल, ग्रामीणों से रूबरू हुईं राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम
जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरूईन में बीती शाम डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर राज्य मंत्री ग्राम विकास विभाग एवं समग्र विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके उपरांत आयोजित जन चौपाल के माध्यम से मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान पूर्व विधायिका सुनीता सिंह, बीडीओ, जमानिया, ग्राम प्रधान रणबीर सिंह, संदीप बिंद , संबंधित अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्टेशन चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राज्य मंत्री का काफिला आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गया।
