Connect with us

गाजीपुर

मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। कौन कहता है कि आकाश में छेद नहीं होता, शौक से एक पत्थर तो उछालो यारों ——दुष्यंत कुमार की इन पंक्तियों को उद्धृत करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पहला कदम सेवा संगठन भदौरा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बोलते हुए जिला पंचायत सदस्या ऊषा मौर्या ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है एक मंच की जो इन्हें उभरने का अवसर प्रदान कर सके और इसकी पूर्ति भदौरा के इस सामाजिक संगठन द्वारा हर साल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित करके किया जा रहा है। इस अवसर पर इस संस्था के द्वारा जरूरतमंद गरीब रोगियों को अनवरत रक्त उपलब्ध कराने के नेक कार्य की भी प्रशंसा की।

बताते चलें कि हर साल की तरह इस संगठन द्वारा इस साल भी पिछले महीने कक्षा पांच से कक्षा दस तक के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षाओं में प्रथम दस स्थान तक रैंक प्राप्त प्रतिभाओं को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पांच से दस तक के कक्षाओं में प्रथम स्थान पर क्रमशः सृष्टि राय, राजकिशन कुशवाहा, काजल कुमारी, किशन राजभर, सुजीत गुप्ता, दिलीप राम, द्वितीय स्थान पर क्रमशः प्रतिष्ठा राय, नेहा मौर्या, आस्था यादव, आशु यादव, आशुतोष यादव, समीर अंसारी जबकि तृतीय स्थान पर प्रिया कुमारी, गोविंद वल्लभ, संध्या कुमारी, राजू यादव, सत्यम कुशवाहा, सुमित कुशवाहा+आंचल यादव+सृष्टि यादव रहे।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को सायकिल, द्वितीय स्थान वालों को लेदर बैग, एक वॉल घड़ी और मेडल जबकि तृतीय स्थान वालों को वॉल घड़ी और मेडल विभिन्न गणमान्य द्वारा प्रदान किया गया। अन्य चौथे से लेकर दसवें रैंक वालों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। वक्ताओं ने संगठन के नेक कल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करने के साथ जहां रैंक प्राप्त वालों को आशीर्वाद दिए और वहीं रैंक न पाने वालों को और मेहनत करने की सलाह दिए।

इस अवसर पर बीजेपी नेता सतीश राय, ब्रिजेश सिंह, रोशन कुशवाहा, महातिम यादव, जीतेंद्र सिंह, संतोष सिंह, राधेश्याम कुशवाहा, मदन यादव, जंगबली, साधु कुशवाहा, ज्ञानचंद, अशोक, सनद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगठन के युवा अध्यक्ष आशीष कुशवाहा ने अपने संबोधन में अपने संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालने के क्रम में कहा कि मेरे संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को उभारने के साथ ही गरीब रोगियों को रक्तदान करना और कराना है ताकि उसकी जिंदगी बच सके। समारोह को सफल बनाने में संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा। संचालन कार्य शिक्षक सत्येंद्र कुशवाहा और संचालन गोरख कुशवाहा ने किया। और अध्यक्षता सुरेंद्र कुशवाहा ने किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page