Connect with us

सियासत

राहुल गांधी को छोड़ अखिलेश यादव के हुए रोहित पाण्डेय

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश की सियासत में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में संतकबीरनगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पाण्डेय ने शनिवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अपने हजारों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल कराया।

बताया जा रहा है कि रोहित पाण्डेय ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर सपा का दामन थामा है। उनके पार्टी कार्यालय पहुंचते ही पूरा परिसर समर्थकों के नारों से गूंज उठा।इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव प्रदेश अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रोहित पाण्डेय के साथ संतकबीरनगर से बड़ी संख्या में समर्थक भी लखनऊ पहुंचे थे, जिससे पार्टी कार्यालय में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Loading...

पार्टी में शामिल कराते हुए अखिलेश यादव ने रोहित पाण्डेय के जुझारू व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके आने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी और वर्ष 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी।

वहीं सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रोहित पाण्डेय ने मंच से भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सहित प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है।इस अवसर पर संतकबीरनगर से आए उनके हजारों समर्थक पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page