Connect with us

राज्य-राजधानी

बघौली विकासखंड कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने शुक्रवार को बघौली विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के सभी पटलों व अनुभागों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की तथा पत्रावलियों के रख-रखाव और फाइलों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।

डीएम ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था और कार्यालय संचालन की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी पटल पर कोई पत्रावली पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए और सभी पत्रावलियों का समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

Loading...

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मनरेगा योजना की प्रगति और चल रहे कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही एनआरएलएम योजना के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की।

उन्होंने आईजीआरएस, जनसुनवाई रजिस्टर सहित कई अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा जीपीएफ पासबुक, सेवा पुस्तिका और ग्रांट रजिस्टर की भी जांच की। डीएम ने कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश तिवारी भी मौजूद रहे। वहीं बीडीओ अर्जित समेत विकासखंड के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page