Connect with us

गाजीपुर

देवकली सीएचसी पर ब्लड जांच के लिए आधुनिक मशीन का हुआ शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

देवकली (गाजीपुर) जयदेश। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली पर ब्लड जांच हेतु आधुनिक मशीन का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवकली के प्रभारी डा० शैलेन्द्र कुमार सिंह ने फीता काटकर विधिवत पूजन, अर्चन करने के पश्चात नारियल फोड़कर शुरूआत किया।

इस अवसर पर डा० शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा इसके पूर्व यह सुविधा केन्द्र पर उपलब्ध नहीं था। आधुनिक मशीन SELECTRA से ब्लड जांच तथा TRUNAAT मशीन से बलगम जांच केन्द्र पर होने से अब दूसरे चिकित्सालयों में नहीं भटकना पड़ेगा। इस मशीन में बायो केमिस्ट्री की सभी जांचें होती हैं जिसका लाभ सीधे आम जनमानस को निःशुल्क प्राप्त होगा। इस मशीन से जांच करने के लिए LT हरेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है।

Loading...

इस अवसर पर डा० विशाल यादव, डा० अखिलेश, डा० आकांक्षा सिंह, डा० सादिया परवीन, लैब प्रभारी चन्द्रशेखर यादव, लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार, अभिषेक भारती, फार्मासिस्ट दिलीप सिंह, काउंसलर ओमकार सिंह, एएनएम उर्मिला देवी, स्टाफ नर्स सरिता देवी, पूनम देवी, विवेकानन्द, फेकू यादव, प्रदीप सिंह, मो. सेराज सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page