Connect with us

गोरखपुर

ओम फिटनेस योग संस्थान ने धूमधाम से मनाया होली पर्व

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। ओम फिटनेस योग संस्थान द्वारा गोरखपुर के विभिन्न प्रमुख स्थलो महंत दिग्विजयनाथ पार्क नौका विहार, नगर निगम गोरखपुर, लक्ष्मीबाई पार्क तथा विंध्यवासिनी पार्क मोहद्दीपुर में होली पर्व को अत्यंत हर्षोल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। प्रातः काल 4:00 बजे से ही सैकड़ों योग साधक एवं श्रद्धालु एकत्रित हुए और गुरुजी के सान्निध्य में फूलों एवं गुलाल के साथ प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की होली खेली।

कार्यक्रम में योग, भजन एवं आध्यात्मिक विचारों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया गया। संस्थान के योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति जी ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संस्कार और आध्यात्मिक जागरण का पर्व है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद की कथा का स्मरण कराते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों और माता द्वारा दिए गए संस्कारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

Loading...

उन्होंने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि होली के पावन अवसर पर मांस, मदिरा एवं नशे से दूर रहकर प्रेम, संयम और सदाचार का संदेश देना ही सच्ची होली है। होली ऐसा पर्व नहीं होना चाहिए जिसमें नशे के कारण किसी का जीवन संकट में पड़े या परिवारों को दुख सहना पड़े। संस्थान द्वारा आयुर्वेद, योग और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन तेजी से देखने को मिल रहा है। लोगों का झुकाव अध्यात्म एवं स्वास्थ्य की ओर बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जिला महिला निरीक्षक प्रभारी श्वेता साहनी, शोभा पांडे, मुकेश साहनी, रंजना, सरिता, संजय, लुसी, मीनू, ऊषा, प्रेम चौरसिया, संगीता, शीला, राजमती मुखिया सहित सैकड़ों साधक उपस्थित रहे। अंत में संस्थान की ओर से समस्त देशवासियों को होली की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page