गोरखपुर
पी.बी.एम. पब्लिक स्कूल का वार्षिक महोत्सव समारोह हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न
गोरखपुर। पी.बी.एम. पब्लिक स्कूल के वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार खानीपुर में पी.बी.एम. पब्लिक उत्सव महोत्सव कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और संस्कारों का जीवंत उत्सव बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- प्रोफेसर विनीता पाठक उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि- परशुराम शुक्ला मोक्षधाम अध्यक्ष कालेसर रहे। कार्यक्रम में गीडा सीओ की उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधक रिपुसूदन मिश्रा के साथ- साथ प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे, जिसमें सुशील सिंह, सोनू सिंह, देवेश मिश्रा, शिवेन्द्र सिंह, इनदेश मिश्रा, दिनेश पाल, सच्चिदानंद मौर्य तथा सभी कर्मचारी एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा प्रदान किए।
इस कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की मासूम मुस्कान, आत्मविश्वास से भरे नृत्य-नाट्य और देशभक्ति गीतों ने उपस्थित अभिभावकों की आंखें नम कर दीं। हर प्रस्तुति में मेहनत, संस्कार और भविष्य की उजली आशा झलकती रही। कार्यक्रम में अतिथियों एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रतिभाग करने वाले बच्चों में पूनम पांडे, नितिश दुबे, सत्यम मौर्य, शैलेंद्र, पुनम यादव, रमेश पांडेय, प्रिया, मंजुला सिंह, आर्यन, शिबू, समैरा, नैंसी, रेनू मौर्य, समाट मौर्य, दीपक मौर्य, जया मौर्य, संयोगिता मौर्य, नव्या, भूमि रश्मी आदि बच्चे थे। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय प्रबंधक रिपुसूदन मिश्र द्वारा आए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण कर किया गया।
