गोरखपुर
अराजक तत्वों ने डीह बाबा और काली मां की तोड़ी प्रतिमा, दो गिरफ्तार
गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम रकौली में स्थित डीह बाबा और। काली माता की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची गोला पुलिस ने नई प्रतिमा स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार गांव के पोखरे के बगल में स्थित एक चबूतरे पर अर्से से मां काली व डीह बाबा की प्रतिमां स्थापित है। सुबह पोखरे के पास पहुंचने पर जब ग्राम वासियों ने मां काली व डीह बाबा की प्रतिमा टूटी पड़ी है। ग्रामीणों ने तत्काल गोला पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत खंडित प्रतिमाओं को हटवा कर नई प्रतिमा रखवा दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पास में खंडहर की स्थिति में एक सरकारी भवन है। जहां शाम होते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा लगता है और वहा लोग शराब आदि का सेवन करते हैं। वहीं, इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
