Connect with us

वाराणसी

धर्मस्थल पर अनुशासनहीनता, वर्दी हुई बेलगाम; महिला पत्रकार से अभद्रता पर मचा बवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वायरल वीडियो ने खोली पोल, गेट नंबर चार पर गरमाया मामला

वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा भक्तों और मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मंदिर ड्यूटी के दौरान एक पत्रकार को थप्पड़ मारने और एक महिला पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना का वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई तेज कर दी गई।

वीडियो सार्वजनिक होने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया और उन्हें पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Advertisement

डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने स्पष्ट किया कि महिला सम्मान, प्रेस की स्वतंत्रता और धार्मिक स्थलों की गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कमिश्नरेट के सभी अधिकारियों को आमजन और मीडिया के साथ संयमित एवं शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

घटना के बाद स्थानीय मीडिया और काशी के समाज में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। पत्रकारों के साथ हुए व्यवहार को लेकर असंतोष जताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह प्रकरण इस बात की भी याद दिलाता है कि धार्मिक स्थलों पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समय विशेष सतर्कता और मर्यादा का पालन करना आवश्यक है, क्योंकि काशी आस्था और अध्यात्म की नगरी है, जहां श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी होती हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page