Connect with us

गोरखपुर

डॉ. भीमराव अंबेडकर स्कूल में मनाया गया विज्ञान दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई विज्ञान प्रदर्शनी


गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला उपनगर के वार्ड नम्बर 6 स्थित डा. भीमराव अंबेडकर स्कूल पर शनिवार को विज्ञान दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सभासद एवं भा ज पा के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि विज्ञान मानव जीवन में बड़ा ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। विज्ञान के बिना जीवन अधूरा ही नहीं, अपूर्ण माना गया है। वर्तमान में सारा कार्य विज्ञान पर ही आधारित हो चुका है।

इस अवसर पर पूर्व सभासद राम पुरन गुप्ता, पूर्व सभासद प्रतिनिधि विकास कसौधन, बजरंगी लाल निगम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। प्रदर्शनी को देखकर सभी लोगों ने बच्चों के हुनर की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना राय ने आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page