Connect with us

गोरखपुर

मंगलसूत्र लूट का 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं, गोला पुलिस पर उठे सवाल

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र में बीते गुरुवार को दोपहर पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा से जा रही महिला का झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन कर फरार होने वाले दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरों को 48 घंटे बाद भी गोला पुलिस पकड़ नहीं पाई। जबकि पुलिस ने घटना के दिन ही दावा किया था कि दोनों बदमाशों की पहचान हो गई है।

प्राप्त विवरण के अनुसार गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी निवासी इंद्रावती देवी पत्नी बलबीर ने तहरीर में बताया है कि वह चार दिन पूर्व झरकटा मायके आई थी। बीते गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पुत्र के साथ ई-रिक्शा से सकरी लौटने के लिए निकली। लगभग सवा एक बजे जैसे ही ई-रिक्शा बिसरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उसके गले से मंगलसूत्र खींच कर फरार हो गए।

Loading...

इस मामले में गोला पुलिस ने डकैती का केस दर्ज कर लुटेरों की पहचान में जुट गई है। ई-रिक्शा चालक को भी गोला पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया। लेकिन 48 घंटे बाद भी लुटेरे पुलिस से दूर हैं। सीओ गोला दरबेश कुमार का कहना है कि दोनों लुटेरों की पहचान तो हो गई है। गोला पुलिस की इस पुलिसिया कार्रवाई पर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page