Connect with us

वाराणसी

दुष्कर्म प्रकरण में खाकी पर गिरी गाज, थानेदार लाइन हाजिर; चौकी प्रभारी निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के एक गांव की युवती को मिलने के लिए बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में विवाह से मुकर गया। मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी।

घटनाक्रम को लेकर चौबेपुर थानेदार इंद्रेश कुमार और चौकी प्रभारी अनिल कुमार पर मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगा। इसकी जानकारी मिलने पर संबंधित थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया।

पीड़िता के अनुसार वह पिछले एक वर्ष से चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के पूरा गंगेश निवासी प्रभाकर निषाद के संपर्क में थी। आरोपित ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया।

बताया गया कि 24 फरवरी को इस संबंध में युवती और प्रभाकर के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद युवती ने चौबेपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तहरीर एक युवक के खिलाफ मिली थी, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पीड़िता ने अपने बयान में दो नाबालिग समेत चार युवकों पर ज्यादती का आरोप लगाया है। उसकी इस शिकायत को भी संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page