Connect with us

गाजीपुर

सामुदायिक सहभागिता के तहत विद्यालय प्रबंध समिति का एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर) जयदेश। शिक्षा क्षेत्र सादात अन्तर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र सादात पर सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समिति (SMC) के प्रधानाध्यापक, सचिव, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का एकदिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा विद्यालय विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका, अधिकार एवं दायित्व, विद्यालय विकास योजना का निर्माण, नामांकन वृद्धि, उपस्थिति सुधार तथा शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर नोडल संकुल सादात विवेक यादव सहित संजय कुमार, सुभाष यादव, प्रेमनारायण, नीलम यादव, सन्तोष सिंह, सतीश सिंह, रमाशंकर सिंह, पंकज यादव, महेंद्र कुमार, परमेश यादव, प्रियम पाण्डेय, रतन चौहान आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने कहा कि विद्यालय तभी प्रगति करेगा जब समुदाय, अभिभावक और शिक्षक मिलकर समन्वय के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्राप्त प्रशिक्षण को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page