Connect with us

गाजीपुर

मुठभेड़ के बाद मंगलसूत्र झपट्टा मार गिरोह का बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्यरात्रि को नंदगंज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक झपट्टा मार गिरोह के सदस्य को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो मंगलसूत्र के लॉकेट पीली धातु के, चार मोती पीली धातु के, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल अपाचे आरटीआर 160 रजिस्ट्रेशन संख्या UP 67 Y 1116, एक नाजायज तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है।

थानाध्यक्ष नंदगंज मय पुलिस बल रामपुर बन्तरा कट पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि कस्बा नंदगंज में 01 फरवरी 2026 एवं 10 फरवरी 2026 को महिलाओं के गले से मंगलसूत्र का लॉकेट और मोती झपट्टा मारकर छीनने वाला बदमाश आभूषण बेचने के लिए कहीं जा रहा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान बरहपुर रेलवे क्रासिंग के समीप बरहपुर दवोपुर मड़ई जाने वाले मार्ग पर पहुंची और अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस को सामने देख बदमाश पीछे मुड़कर भागने लगा, लेकिन फिसलकर गिर पड़ा। खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सर्वजीत यादव पुत्र हरिनारायन यादव निवासी ग्राम सिलौटा थाना धीना जनपद चंदौली, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 224/2020 धारा 401 भा0द0वि0 थाना जमानियां जनपद गाजीपुर, मु0अ0सं0 36/2026 धारा 304(2), 317(2) बी0एन0एस0 थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर, मु0अ0सं0 53/2026 धारा 304(2), 317(2) बी0एन0एस0 थाना नंदगंज,, गाजीपुर तथा मु0अ0सं0 69/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नंदगंज, गाजीपुर के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ल, आरक्षी जमील अंसारी, आरक्षी रोहित यादव तथा आरक्षी सत्य प्रकाश यादव शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page