Connect with us

गाजीपुर

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरानी रंजिश को लेकर फिजाउल उर्फ सिप्पी पर जानलेवा हमला करने वाले पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उस समय हुई थी जब फिजाउल अपने घर के बाहर वाहन खड़ा कर रहा था, तभी आरोपियों ने लाठी-डंडा, लोहे की छन्नी और नुकीले लोहे के रॉड (कल्छा) से उस पर हमला कर दिया था।

पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार दिनांक 27 फरवरी 2026 को बरेसर नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भगवान यादव (46) पुत्र स्व. रामनारायण यादव, मंगल यादव (58) पुत्र स्व. रामनारायण, बृजेश यादव (22) पुत्र भगवान यादव तथा शिवप्रकाश यादव (24) पुत्र मंगल यादव शामिल हैं। इसके साथ ही इस मुकदमे से संबंधित एक 17 वर्षीय बाल अपचारी (नाबालिग) को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। सभी आरोपी ग्राम जमानिया पटखौलिया, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं।

Loading...

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडा, लोहे की छन्नी और नुकीला लोहे का रॉड (कल्छा) भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि बडेसर गांव के पास हुई घटना में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page