Connect with us

गाजीपुर

लार्ड्स डिस्टिलरी नंदगंज ने 100 क्षय रोगियों को लिया गोद

Published

on

Loading...
Loading...

नन्दगंज (गाजीपुर) जयदेश। लार्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड, नन्दगंज, गाजीपुर के द्वारा जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अपना सहयोग देते हुए सी०एस०आर० गतिविधियों के तहत 100 क्षय रोगियों को गोद लिया है।

उक्त के क्रम में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय, गाजीपुर में उपस्थित क्षय रोगियों को पौष्टिक किट उपलब्ध कराया गया। आयोजित कार्यक्रम में लार्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड की तरफ से महाप्रबंधक मनोज कुमार पाठक, वरिष्ठ प्रबन्धक-एच०आर० आनन्द कुमार राय, सुनील कुमार तिवारी व जिला प्रशासन की तरफ से जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार व जिला क्षय रोग को-आर्डिनेटर विवेक कुमार सिंह उपस्थित रहें।

Loading...

वरिष्ठ प्रबन्धक-एच०आर० आनन्द राय द्वारा बताया गया कि लार्ड्स डिस्टिलरी लिमिटेड, नन्दगंज के द्वारा सी०एस०आर० गतिविधियों के तहत अनेकों सामाजिक कार्य, जनहित, पर्यावरण, शिक्षा आदि के क्षेत्रों में किये जा रहें है। प्रबंधन का प्रयास है कि भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page