Connect with us

गोरखपुर

नरसिंह यात्रा मार्ग का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, विभागों को सख्त हिदायत

Published

on

Loading...
Loading...

व्यापारियों की शिकायतों पर सख्ती, विद्युत-जलकल को द्रुत गति से काम पूरा करने का निर्देश

गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा द्वारा आगामी त्योहारों, होली एवं रमजान के दृष्टिगत पांडेहाता से घंटाघर रेती, शहर बक्शीपुर चौराहा, आर्यनगर चौराहा, जटाशंकर होते हुए धर्मशाला तक निर्माणाधीन विरासत गलियारे का निरीक्षण पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. एस चेनप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के साथ किया।

Loading...

निरीक्षण के समय विरासत गलियारे के व्यापारियों द्वारा स्थान-स्थान पर अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया, जिनके निराकरण हेतु लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जलकल एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। होली के अवसर पर इस मार्ग पर निकलने वाली नरसिंह यात्रा के दृष्टिगत मंडलायुक्त द्वारा कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि आगामी 3-4 दिनों में मार्ग को मोटरेबल बना दें तथा मार्ग में कहीं पर भी निर्माण सामग्री इधर-उधर बिखरी न रहे।

त्योहार समाप्त होने तक इस क्षेत्र के व्यापारियों एवं आम नागरिकों को कोई परेशानी न होने पाए। विद्युत विभाग इस दौरान जो कार्य अपूर्ण रह गए हैं, उन्हें द्रुत गति से पूर्ण कराए तथा तारों को डक्ट के अंदर शिफ्ट कराने व ट्रांसफॉर्मर्स आदि को भी सही तरीके से स्थापित करा लें। जलकल, नगर निगम के अधिकारियों को मार्ग पर कहीं भी पेयजल की पाइपलाइन टूटने न पाए, इसे सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-2 के अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता विद्युत तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page