Connect with us

गाजीपुर

फिरोजपुर बारा पीपापुल पर मवेशी लदे भारी पिकअप से स्लीपर टूटा

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। फिरोजपुर बारा गंगा तट पर बना पीपा पुल बीती रात क्षतिग्रस्त हो गया। पुल का स्लीपर टूट जाने से पशुओं से लदा एक पिकअप वाहन उसमें फंस गया और वह निकल नहीं पाया। किस्मत अच्छा था कि पिकअप गंगा नदी में नहीं गिरी, नहीं तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 की रात में फिरोजपुर की ओर से एक पिकअप वाहन (UP61BT0997, TATA YODHA 1200) पुल पार कर रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन ओवरलोड था। इसी दौरान पुल का स्लीपर टूट गया और वाहन का पिछला हिस्सा उसमें धंस गया। घटना के बाद चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

वाहन पर पीले और काले रंग की प्लास्टिक तिरपाल बंधी हुई थी और चारों ओर रस्सियों से कसा गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में गाय और बछड़ा लदे हुए थे, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन को सुरक्षित निकालने के बाद ही पशुओं की सही संख्या और स्थिति की पुष्टि की जाएगी।

यह पीपा पुल लोक निर्माण विभाग द्वारा मुहम्मदाबाद क्षेत्र को सेवराई तहसील के बारा-गहमर तथा बिहार के सीमावर्ती इलाकों से जोड़ने के लिए बनाया गया है। पुल से रोजाना बाइक, चारपहिया वाहन और पैदल यात्री गंगा पार करते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण रात के समय इस मार्ग का दुरुपयोग भी होने की आशंका जताई जाती रही है।

घटना के बाद पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों को नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ी। सूचना मिलते ही भांवरकोल थानाध्यक्ष संतोष राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फंसे वाहन को सुरक्षित निकाल लिया गया।चालक की तलाश की जा रही है और मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम के अवर अभियंता रवि कुमार यादव ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के आवागमन के कारण गर्डर में लगा बोल्ट कट गया, जिससे स्लीपर टूटने की स्थिति बनी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पुल से अधिकतम तीन टन तक के भार वाले वाहनों का ही आवागमन अनुमन्य है।फिलहाल पुल की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे की पुनरावृत्ति न हो।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page