राज्य-राजधानी
भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज, कर्मचारियों में आक्रोश
Loading...
Loading...
संतकबीरनगर। जनपद में भाजपा नेता अरविंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद मामला गरमा गया है। बीडीओ श्वेता वर्मा की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
Loading...
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 132, 351 (3), 352 और 296 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कर्मचारी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Continue Reading
