Connect with us

गाजीपुर

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 1799 किलो अमूल पाम आयल किया सीज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। होली पर्व के मद्देनज़र जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डॉ० दिनेश कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अभिसूचना के आधार पर छापेमारी कर कुल दो नमूने संग्रहित किए गए, वहीं सुपर रिफाइण्ड पाम आयल (अमूल ब्राण्ड) की 1799 किलोग्राम मात्रा, जिसकी अनुमानित कीमत 2,15,880 रुपये आंकी गई है, को सीज किया गया।

बुधवार को दिलदारनगर वार्ड संख्या-09 स्थित दीपक कुमार साहू के प्रतिष्ठान मेसर्स माँ दुर्गा भण्डार से सुपर रिफाइण्ड पाम आयल (अमूल ब्राण्ड) का एक नमूना लिया गया तथा उक्त ब्राण्ड का 1799 किलोग्राम तेल सीज किया गया। इसी दिन दिलदारनगर पावर हाउस के पास स्थित राजेश प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान गहमरी स्वीट कार्नर से खोया का एक नमूना संग्रहित किया गया।

गुरुवार को लंका बस स्टैण्ड के निकट अजय कुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान न्यू जायसवाल स्वीट हाउस से गुलाब जामुन का एक नमूना लिया गया। इसी क्षेत्र में स्थित बिपुल कुमार जायसवाल के प्रतिष्ठान बाला जी स्वीट हाउस से छेना की मिठाई का एक नमूना तथा आफताब आलम के प्रतिष्ठान चम्पारण मटन हाण्डी से ग्रेवी का एक नमूना संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त सैयदबाड़ा चौराहा स्थित शिव कुमार कुशवाहा के प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना भी लिया गया।

संग्रहित सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नमूना संग्रह एवं प्रवर्तन की कार्रवाई रबीश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सदर तथा पंकज सिंह, नायब तहसीलदार सेवराई और आर०सी० पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य)-11 के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा संपन्न की गई।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page