Connect with us

गाजीपुर

माता दुर्गा मंदिर स्थापना दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेशपुर द्वितीय स्थित सत्यम लोक धाम आश्रम माता दुर्गा मंदिर के स्थापना की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक दिवसीय सुंदर कांड रामायण पाठ का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय भक्तों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस सुंदर कांड का समापन धार्मिक अनुष्ठान के साथ गुरुवार दोपहर में संपन्न हुआ।

बता दें कि, यह भव्य मंदिर का निर्माण दुर्गा माता के परम भक्त और एसआई के पद से अवकाश प्राप्त छोटे लाल पांडेय ने अपनी जमीन में एक साल पहले अवकाश प्राप्त कर घर आने पर करवाया था, जिससे आसपास के धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों को भी जगत जननी और अन्य देवी-देवताओं का दर्शन आसानी से हो सके।

Loading...

इस अवसर पर माता के अनन्य भक्त छोटे लाल पांडेय ने दार्शनिक अंदाज में कहा कि यदि अपना मानव जन्म सफल करना है तो माता जगत जननी की आराधना बहुत ही आवश्यक है। इस धार्मिक अनुष्ठान के अवसर पर आसपास के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page