गाजीपुर
जमानिया पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
जमानिया (गाजीपुर) जयदेश। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को जमानिया कोतवाली पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। उपनिरीक्षक भूपेशचन्द्र कुशवाहा मय हमराह टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत वांछित अभियुक्त शिव बिन्द (पुत्र कुन्दन बिन्द, निवासी हेतिमपुर (डेरा), थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष) को पाण्डेय मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम द्वारा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से मछली काटने वाला दाव (धारदार हथियार) बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास का विवरण भी दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।
