राज्य-राजधानी
डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल अस्पताल, बैरक, मेस, परिसर एवं कार्यालय की गहन जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधित जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा बैरकों की नियमित तलाशी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारीद्वय ने कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री का प्रवेश न होने पाए और सभी कार्यवाहियां नियमानुसार व पारदर्शी ढंग से संपादित की जाएं। साथ ही जेल परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी बल दिया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
