Connect with us

गोरखपुर

खनन माफियाओं का ‘रात का साम्राज्य’: डोडो की उपजाऊ ज़मीन बन रही खंडहर, जिम्मेदार खामोश!

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। खजनी (तहसील) ग्राम सभा डोडो में इन दिनों अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के खनन माफियाओं ने गांव में डेरा डाल लिया है और प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से धड़ल्ले से मिट्टी/बालू की खुदाई की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार हो रहे खनन से गांव की उपजाऊ कृषि भूमि खंडहर में तब्दील होती जा रही है। कई खेतों में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे भविष्य में खेती करना मुश्किल हो सकता है। किसानों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में फसल उत्पादन पर गंभीर असर पड़ेगा।

Loading...

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब रोजाना घंटों तक भारी मशीनें चल रही हैं, तो तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन और खनन विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं लग रही? ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं, जिससे माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

रात के अंधेरे में चल रहे इस अवैध कारोबार से न केवल राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि पर्यावरण और कृषि व्यवस्था पर भी गहरा संकट मंडरा रहा है। गांववासियों ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है और डोडो की धरती को खनन माफियाओं से कब मुक्ति मिलती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page