Connect with us

गोरखपुर

रंगोत्सव के दौरान तैनात रहेंगे कोतवाली डिवीजन के वार्डेन

Published

on

Loading...
Loading...

टीम 01के प्रभारी कार्यवाहक पोस्ट वार्डेन 03 नें अपनी टीम को टी शर्ट प्रदान किया

गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा कोतवाली प्रखण्ड की बैठक श्री विशाल सिंह जी की रेतीचौक स्तिथ दुकान पर डिवीजनल वार्डेन विकास जालान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए डिवीजनल वार्डेन ने वार्डेनों से कहाकी अपने -अपने पोस्ट के क्षेत्र में होलिका दहन स्थलों के सम्बन्ध में 28 फरवरी तक डाटा तैयार कर लेवें।

उन्होंने कहाकि कोतवाली प्रखण्ड के अंतर्गत रंगोत्स्व का कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री भी शोभायात्रा में सम्मिलित होते है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पीली जैकेट में नागरिक सुरक्षा के वार्डेन तैनात रहकर सहयोग करेंगे। रंगोत्सव शोभायात्रा के दौरान तैनात किये गए वार्डेनों के पास समन्वय बनाने के लिए वॉकी-टॉकी सेट भी उपलब्ध रहेंगे। जिसकी मॉनिटरिंग नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम से होंगी।

ड्यूटीयों के सम्बन्ध में बताते हुए उन्होंने कहाकि होलिका दहन स्थलों, होलिका दहन शोभायात्रा व भगवान नरसिंह शोभायात्रा में वार्डेनों लगाया जायेगा। जिसमें सिफ्टवार वार्डनों कि ड्यूटी लगाई गई है साथ ही प्रत्येक पोस्ट में एक वरिष्ठ वार्डेन को प्रभारी बनाया गया है। इन सभी स्थानों पर वार्डेनों कि तैनाती कि गई है।

बैठक के दौरान आई.सी.ओ.डॉ  मनोज कुमार मिश्रा, विशाल सिंह,मनोज गुप्ता,कार्यवाहक पोस्ट वार्डेन आदित्य गुप्ता, डिप्टी पोस्ट वार्डेन श्याम कुमार कश्यप, सेक्टर वार्डेन दुर्गेश विश्वकर्मा सहित अनेको सेक्टर वार्डेन व स्वयं सेवक उपस्थित रहें

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page