गोरखपुर
चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवर बरामद
गोरखपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसगांव पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बांसगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 82/26 से संबंधित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र कोमल प्रसाद, निवासी वार्ड नं0 02 बांसगांव, थाना बांसगांव, जनपद गोरखपुर को दबिश देकर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 जोड़ी सफेद धातु (चांदी) की पायल एवं 01 अदद सफेद धातु की चेन बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी भी की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15/16 फरवरी 2026 की रात अज्ञात चोर ने वादी के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया था। चोरी गए सामान में पीतल के बर्तन, चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, इलेक्ट्रिक मोटर पंप, एलईडी टीवी, म्यूजिक सिस्टम, कूकर तथा मिक्सर ग्राइंडर शामिल थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बांसगांव में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सुरागरसी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया। लगातार दबिश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चोरी की घटना से संबंधित अहम सुराग भी मिले हैं, जिससे अन्य बरामदगी की संभावना जताई जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनय कुमार सिंह और का0 अभिमन्यु तिवारी शामिल रहें। बांसगांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में भरोसा बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
