वाराणसी
पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर अधेड़ ने की आत्महत्या
वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर गांव में सोमवार की सुबह पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मिर्जामुराद के गौर गांव निवासी राकेश उर्फ पप्पू सैनी पुत्र स्व बाबा उम्र 45 वर्ष परिवार में हो रहे कलह से तंग आकर सोमवार की सुबह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बारे में जानकारी तब हुई जब छोटी पुत्री काफी देर होने के बाद दरवाजा बंद देखा तो वह उनके कमरे में गई, देखा कि उसके पिता फांसी पर लटके थे। जिससे शोर मचाते हुए वह रोने बिलखने लगी, देखते ही देखते आसपास की लोगों की वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि तड़के सुबह ही उनको हम लोग देखे थे, कब उन्होंने फांसी लगा लिया हम लोग आश्चर्यचकित है।

इधर सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य संकलन किया, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक फूलमाला बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था, उसके दो पुत्री वह एक पुत्र बताए गए। इस दुखद घटना से पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
