गोरखपुर
विद्यालय प्रबंधक संघ की बैठक में समस्याओं पर मंथन
गोरखपुर। जिले के कैंम्पियरगंज क्षेत्र के जनार्दन सिंह स्मारक इंटर कालेज बरगदही में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ब्लॉक इकाई कैंम्पियरगंज की संगठनात्मक बैठक रविवार को संपन्न हुई जिसमें ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों के संचालन में आ रही प्रशासनिक एवं व्यावहारिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश कार्यकारी सदस्य परमहंस सिंह एवं जिला संरक्षक वीरेंद्र सिंह ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहां कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु प्रबंधन की समस्याओं का शीघ्र समाधान आवश्यक है। ब्लॉक अध्यक्ष धनपत विश्वकर्मा ने आरटीई प्रतिपूर्ति एवं मान्यता संबंधी जटिलताओं को प्रमुख मुद्दा बताया।
बैठक में जिला मंत्री जितेंद्र यादव, जिला कार्यकारी सदस्य बंशीधर जायसवाल, जिला मंत्री शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष अप्पू यादव एवं महामंत्री सहदेव गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव, चंद्रसेन सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीधर साहनी व दीपक साहनी, कार्यालय प्रमुख रोहित सहनी, मीडिया प्रभारी कैंम्पियरगंज सत्येन्द्र यादव उपस्थित रहे।
