Connect with us

वाराणसी

ट्रांसफार्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने संभाली स्थिति

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई सड़क चौराहा पर शनिवार को अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page