राज्य-राजधानी
संपूर्ण समाधान दिवस : जिलाधिकारी ने सुनी पीड़ितों की समस्याएं
संतकबीर नगर। तहसील मेहदावल में आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनसुनवाई करते हुए बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। राजस्व, पुलिस एवं विकास कार्यों से संबंधित मामलों पर विस्तृत सुनवाई की गई।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कराया गया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। आमजन ने सीधे जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और प्रशासन की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया।
