Connect with us

वाराणसी

मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस ने कसा शिकंजा, बुलेट सीज, 10 साइलेंसर जब्त

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और नियमों की अनदेखी पर सख्ती दिखाते हुए थाना चेतगंज पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज करते हुए कुल 10 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए हैं।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मिश्र कॉम्प्लेक्स, मलदहिया मार्केट लहुराबीर के पास चेकिंग के दौरान बुलेट संख्या UP 65 FS 9897 को रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में सामान्य साइलेंसर की जगह मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया था, जिसकी आवाज अत्यधिक तेज थी। मौके पर वाहन को सीज कर लिया गया।

Loading...

पूछताछ में चालक ने बताया कि साइलेंसर स्थानीय ऑटो पार्ट्स की दुकान से खरीदा गया था। इसके बाद पुलिस टीम ने संबंधित दुकान पर छापेमारी कर आठ अतिरिक्त मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए। इस प्रकार सीज वाहन सहित कुल 10 साइलेंसर जब्त किए गए।

इस मामले में थाना चेतगंज में मुकदमा संख्या 38/2026 के तहत बीएनएस की धारा 3(5), 270 तथा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 190(2) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page