वायरल
जय हिंद पत्रकार संगठन से जुड़कर गोरखपुर–बस्ती मंडल के पत्रकारों में नया उत्साह
वाराणसी /गोरखपुर। शुक्रवार का दिन गोरखपुर–बस्ती मंडल के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण रहा, जब जयदेश हिंदी दैनिक समाचार पत्र से जुड़े कई समर्पित पत्रकार अपने ही संगठन जय हिंद पत्रकार संगठन से जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते नजर आए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति, कार्यवाह अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्र, चेयरमैन एमडी आशुतोष, सुमित सर तथा समाचार संपादक रामाश्रय सिंह के सशक्त नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार किया गया।
इस अवसर पर गोरखपुर–बस्ती मंडल प्रभारी अरुण कुमार मिश्र को राष्ट्रीय सचिव, गोरखपुर ब्यूरो चीफ राम जोखन पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नितेश शंकर त्रिपाठी को बस्ती मंडल प्रभारी, बृजेश राय को बस्ती मंडल अध्यक्ष तथा अरविंद विश्वकर्मा को गोरखपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर आसीन किया गया।
इन नियुक्तियों से मंडल के पत्रकारों का मनोबल और आत्मविश्वास नई ऊँचाइयों पर पहुँचा है। संगठन ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में गोरखपुर–बस्ती मंडल में और भी नियुक्तियाँ कर पत्रकार हित, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को मजबूती प्रदान की जाएगी। यह निर्णय पत्रकार एकता और संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
