Connect with us

गाजीपुर

बच्चों की सेहत से खिलवाड़, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में गंदगी का अंबार; अधिकारी बेखबर

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियाँ (गाजीपुर) जयदेश। जिले के जमानियाँ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल के शौचालयों में भारी गंदगी देखने को मिली। नगर क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर अधिकारी बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। गंदे शौचालयों से छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है, बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं दिख रहे।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम मिश्रा ने बताया कि स्कूल की साफ-सफाई नगर पालिका के अंतर्गत आती है। कई बार कहने पर 2–4 महीने में कभी-कभार सफाई कराई जाती है। हालात ज्यादा बिगड़ने पर विद्यालय को अपनी जेब से सफाई करानी पड़ती है। वहीं जमानिया खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है

बच्चों के भविष्य से जुड़े विद्यालय में ऐसी बदहाली पर नगर पालिका और शिक्षा विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे या बीमारी फैलने का इंतजार कर रहे हैं? कब जागेगा प्रशासन और कब मिलेगी मासूम बच्चों को साफ-सुथरी बुनियादी सुविधाएं?

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page