Connect with us

गाजीपुर

महिला सहायता प्रकोष्ठ की मध्यस्थता से गिले-शिकवे भुलाकर फिर एक हुए दंपती

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र गाजीपुर द्वारा आपसी विवाद के कारण अलग हुए एक परिवार को मध्यस्थता के माध्यम से पुनः एकजुट कराने का सराहनीय प्रयास किया गया। आपसी गिले-शिकवे भुलाकर दंपती ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के कुशल निर्देशन में शुक्रवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र कार्यालय में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल आठ प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें से लंबे समय से लंबित एक प्रकरण में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बिना किसी दबाव के मध्यस्थता कराई गई, जिसके बाद दोनों ने आपसी मतभेद भुलाकर सकुशल विदाई ली।

Loading...

सुनवाई के दौरान तीन प्रकरणों में सफल सुलह के बाद पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि दो मामलों में विधिक सुझाव प्रदान करते हुए निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों में अभी मध्यस्थता संभव न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई।

इन सभी मामलों के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा सहित अन्य कर्मियों की प्रमुख भूमिका रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page