Connect with us

वाराणसी

शौर्य,पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे छत्रपति शिवाजी : अदिति सिंह पटेल

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा विधायक नीलू के कैंप कार्यालय पर स्वराज के संस्थापक शिवाजी की मनाई गई जयंती

वाराणसी। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजातालाब के समीप मेहंदीगंज स्थित भाजपा विधायक नील रतन पटेल “नीलू” के स्वाभिमान कैंप कार्यालय पर आयोजित जयंती समारोह में भाजपा विधायक नील रतन सिंह पटेल “नीलू की पुत्री एवं विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और सुशासन के प्रतीक थे।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। अदिति सिंह पटेल ने आगे कहा कि शिवाजी महाराज ने विषम परिस्थितियों में भी साहस और रणनीति के बल पर स्वराज की स्थापना की,जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके जीवन से नारी सम्मान, धार्मिक सहिष्णुता और जनकल्याण की भावना सीखनी चाहिए।

समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों का समर्थन करते हुए शिवाजी महाराज के जयकारों के साथ कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक संपन्न किया। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में एक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रनिष्ठा के अद्वितीय प्रतीक थे।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और समाज व राष्ट्र के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

श्री पाठक ने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य,दूरदर्शिता और संगठन क्षमता के बल पर स्वराज की स्थापना कर इतिहास रच दिया। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Advertisement

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज सिंह,वीरेंद्र पटेल, मनोज दुबे,विकास सिंह, रामविलास पटेल,मनवास पटेल,उमेश सिंह,लालजी सिंह, सेवापुरी मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे,राजातालाब मंडल अध्यक्ष सुजीत पाल, रमेश सिंह,सोनू सिंह,कमलेश सिंह, प्रवीर रंजन सिंह,लालबहादुर पटेल,स्वतंत्र कुमार पटेल, राजेश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page