Connect with us

वाराणसी

शरारती तत्वों ने मिठाई की दुकान में लगाई आग, लाखों का नुकसान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के शिवरामपुर चट्टी पर बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों ने मिठाई की दुकान में आग लगा दी, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार ( मिर्जामुराद ) क्षेत्र के शिवरामपुर गाँव के अवधेश पाल का मिठाई और नाश्ते की दुकान दुकान चट्टी पर स्थित है। दुकानदार रोज की तरह अपना समय पर दुकान बंद करके घर चला गया। आरोप है कि देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगादी। जिससे दो गुमटी, दो काउंटर, अंदर रखे मिठाई, नाश्ता का सामान, तेल, रिफाइन, घी, व इलेक्ट्रॉनिक तराजू, टीन सेट व हजारों रुपये नगदी जल गये। इस घटना की जानकारी तब हुई जब  गश्त कर रहा है डायल 112 पुलिस की गाड़ी ने देखा की दुकान में आग लगी है। तो वह वहां लगे पेटीएम का बारकोड पर स्कैन करके डिटेल्स निकालकर दुकानदार को सूचना दी।

सूचना मिलते ही भागते हुए दुकानदार जब पहुंचा तो देखा कि उसकी दुकान धू धू कर चल रहा था जिसकी सूचना व तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम घंटों बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सामान जल कर राख हो चुका था।

इधर भुक्तभोगी दुकानदार गुरुवार को मिर्जामुराद थाने पहुंच अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इस दौरान थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिवरामपुर में दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page